उधना-सूरत तथा डुंगरी-बिलीमोरा खंड के बीच ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें प्रभावित

उधना-सूरत खंड के बीच पुल संख्‍या 442 के लिए जियो सेल द्वारा ब्रिज एप्रोच के सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए और डुंगरी-बिलीमोरा के बीच समपार-102 के स्थान पर रोड ओवर ब्रिज के कम्पोजिट गर्डर को लॉन्च करने के लिए ब्लॉक लिया जाएगा।

यह ब्‍लॉक मंगलवार, 23 मई, 2023 को पुल संख्‍या 442 के लिए 12.10 बजे से 16.40 बजे तक और कंपोजिट गर्डर लॉन्चिंग के लिए 12.30 बजे से 14.30 बजे तक लिया जाएगा। साथ ही ब्लॉक को बुधवार, 24 मई, 2023 को पुल संख्‍या 442 के लिए 10.50 बजे से 15.20 बजे तक लिया जाएगा। इस ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनों को रेगुलेट, शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:

23 मई 2023 को रेगुलेट होने वाली ट्रेनें:

1. 22 मई 2023 की ट्रेन संख्या 22195 विरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 4 घंटा रेगुलेट किया जाएगा।

2. 23 मई 2023 की ट्रेन संख्या 19202 पोरबंदर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस को 3 घंटा रेगुलेट किया जाएगा।

3. 22 मई 2023 की ट्रेन संख्या 19016 पोरबंदर-दादर सौराष्ट्र एक्सप्रेस को 2 घंटा रेगुलेट किया जाएगा।

4. ट्रेन संख्‍या 12936 सूरत-बांद्रा टर्मिनस इंटरसिटी एक्सप्रेस को 25 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

5. ट्रेन संख्या 19015 दादर-पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस को 01 घंटा 30 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

6. ट्रेन संख्‍या 04126 बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस को 01 घंटा 10 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

7. ट्रेन संख्‍या 14805यशवंतपुर-बाड़मेर एसी एक्सप्रेस को 40 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

8. ट्रेन संख्‍या 12925 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस को 25 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

24 मई 2023 को रेगुलेट होने वाली ट्रेनें:

1. ट्रेन संख्या 19015 दादर-पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस को 01 घंटा 25 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

2. ट्रेन संख्‍या 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट स्पेशल 45 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

3. ट्रेन संख्या 12656 पुरट्चि तलैवर डॉ. एम.जी. रामचंद्रन सेंट्रल-अहमदाबाद नवजीवन एक्सप्रेस को 01 घंटा 55 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

24 मई, 2023 को शॉर्ट टर्मिनेट होने वाली ट्रेनें:

1.ट्रेन संख्या 09087 संजान-सूरत मेमू को उधना स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।

 

Source- WR