सहारनपुर-ब्यास तथा हज़रत निज़ामुद्दीन-ब्यास के लिए चलेगी अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ियाँ

रेलयात्रियो के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे ने हज़रत निज़ामुद्दीन-ब्यास तथा सहारनपुर-ब्यास के लिए निम्नानुसार अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ियाँ चलाने का निर्णय लिया है :-

 04039/04040 हज़रत निज़ामुद्दीन-ब्यास-हज़रत निज़ामुद्दीन अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी (कुल 02 फेरे)

04039 हज़रत निज़ामुद्दीन-ब्यास अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 29.06.2023 को हज़रत निज़ामुद्दीन से साँय 07:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 04.05 बजे ब्यास पहूँचेगी | वापसी दिशा में 04040 ब्यास- हज़रत निज़ामुद्दीन अनारक्षित स्पेशल दिनाँक 02.07.2023 को ब्यास से रात्रि 09.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 04.00 बजे हज़रत निज़ामुद्दीन पहूँचेगी| सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे नई दिल्ली, सब्जी मण्डी, अंबाला कैंट जं०, लुधियाना जं०, तथा जलंधर सिटी स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|

04511/04512 सहारनपुर-ब्यास-सहारनपुर अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी (कुल 02 फेरे)

04511 सहारनपुर-ब्यास अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 30.06.2023 को सहारनपुर से रात्रि 08:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन तड़के 02.15 बजे ब्यास पहूँचेगी | वापसी दिशा में 04512 ब्यास- सहारनपुर अनारक्षित स्पेशल दिनाँक 02.07.2023 को ब्यास से साँय 03.00 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात्रि 08.20 बजे सहारनपुर पहूँचेगी| सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे यमुनानगर जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, अंबाला कैंट जं०,लुधियाना जं० तथा जलंधर सिटी स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|

Source- NR