चैन्नई एग्मोर - जोधपुर - चैन्नई एग्मोर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस एवं बान्द्रा टर्मिनस- दिल्ली सराय - बान्द्रा टर्मिनस गरीब रथ ( सप्ताह में 04 दिन) रेलसेवाओं का आणंद स्टेशन पर ठहराव ।

रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु चैन्नई एग्मोर - जोधपुर - चैन्नई एग्मोर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस एवं बान्द्रा टर्मिनस- दिल्ली सराय - बान्द्रा टर्मिनस गरीब रथ ( सप्ताह में 04 दिन) रेलसेवाओं का आणंद स्टेशन पर प्रयोगिक तौर पर ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार :-

1. गाड़ी संख्या 22663, चैन्नई एग्मोर - जोधपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 14.10.23 से चैन्नई एग्मोर से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा आणंद स्टेशन पर 22.15 बजे आगमन एवं 22.17 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22664, जोधपुर- चैन्नई एग्मोर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस जो दिनांक 10.10.23 से जोधपुर से प्रस्थान करेगी, वह चैन्नई एग्मोर स्टेशन पर 09.13 बजे आगमन एवं 09.15 बजे प्रस्थान करेगी।

2. गाड़ी संख्या 12216, बान्द्रा टर्मिनस - दिल्ली सराय गरीब रथ ( सप्ताह में 04 दिन) रेलसेवा जो दिनांक 11.10.23 से बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा आणंद स्टेशन पर 17.26 बजे आगमन एवं 17.28 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12215, दिल्ली सराय - बान्द्रा टर्मिनस गरीब रथ ( सप्ताह में 04 दिन) जो दिनांक 12.10.23 से दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह आणंद स्टेशन पर 01.42 बजे आगमन एवं 01.44 बजे प्रस्थान करेगी।

Source- NWR