जम्मू तवी - नई दिल्ली के बीच चलेगी अमृत कलश यात्रा स्पेशल रेलगाड़ी (02 फेरे)

सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने जम्मू तवी - नई दिल्ली के बीच अमृत कलश यात्रा सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी निम्नानुसार चलाने का निर्णय लिया है:

  • 04046/04045 जम्मू तवी - नई दिल्ली अमृत कलश यात्रा सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी (02 फेरे)

04046 जम्मू तवी - नई दिल्ली अमृत कलश यात्रा सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 28.10.2023 को जम्मू तवी से रात्रि 08.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 06:20 बजे नई दिल्ली पहुँचेगी। वापसी दिशा में 04045 नई दिल्ली- जम्मू तवी अमृत कलश यात्रा सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 01.11.2023 को नई दिल्ली से सुबह 09:15 बजे प्रस्थान कर उसी दिन साँय 06.10 बजे जम्मू तवी पहुँचेगी। यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग में लुधियाना तथा अम्बाला कैंट स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

Source- NR