सरहिंद जं.-सहरसा जं.-अम्बाला कैंट के बीच चलेंगी आरक्षित त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ियाँ (16 फेरे)

सर्व संबंधित को सूचित किया जाता है कि आगमी त्यौहार के मद्देनजर रेलयात्रियों के सुविधाजनक आगमन तथा भीड़भाड़ की अतिरिक्त निकासी हेतु रेलवे ने सरहिंद जं.-सहरसा जं.-अम्बाला कैंट के बीच आरक्षित त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ियाँ निम्नानुसार चलाने का निर्णय लिया है:-

  • 04526/04525 सरहिंद जं.-सहरसा जं.- अम्बाला कैंट आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी (08 फेरे)

04526 सरहिंद जं.-सहरसा जं. आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 08.11.2023, 11.11.2023, 14.11.2023 एवं 17.11.2023 को सरहिंद जं. से पूर्वाहन 11.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन साँय 04:00 बजे सहरसा पहुँचेगी।

वापसी दिशा में 04525 सहरसा जं.- अम्बाला कैंट आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 09.11.2023, 12.11.2023 15.11.2023 एवं 18.11.2023 को सहरसा जं. से साँय 07.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात्रि 10.20 बजे अम्बाला कैंट पहुँचेगी|

वानानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग में राजपुरा, अम्बाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर जं., गोंडा जं., गोरखपुर जं., सीवान जं., छपरा, हाजीपुर जं., मुजफ्फरपुर जं., समस्तीपुर जं., बरौनी जं., बेगूसराय, खगड़िया जं. तथा सिमरी बख्तियारपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी |

  • 04528/04527 सरहिंद जं.-सहरसा जं.- अम्बाला कैंट आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी (08 फेरे)

04528 सरहिंद जं.-सहरसा जं. आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 09.11.2023 13.11.2023 16.11.2023 एवं 19.11.2023 को सरहिंद ज से पूर्वाहन 11.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन साँय 04:00 बजे सहरसा पहुँचेगी।

वापसी दिशा में 04527 सहरसा जं.- अम्बाला कैंट आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 10.11.2023, 14.11.2023 17.11.2023 एवं 20.11.2023 को सहरसा जं. से साँय 07.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात्रि 10.20 बजे अम्बाला कैंट पहुँचेगी|

वानानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग में राजपुरा, अम्बाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर जं., गोंडा जं., गोरखपुर जं., सीवान जं., छपरा, हाजीपुर जं., मुजफ्फरपुर जं., समस्तीपुर जं., बरौनी जं., बेगूसराय, खगड़िया जंग तथा सिमरी बख्तियारपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी|

Source- NR