एन.आई कार्य के चलते वाया कोटा चार जोड़ी ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन।

उत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल में दिनांक 12.12.2023 से 15.01.2024 तक (कुल 35 दिन) बाराबंकी स्टेशन पर रीमॉडलिंग एवं बाराबंकी-अयोध्या कैंट-शाहगंज-जफराबाद खण्ड को दोहरीकरण लाइन को जोड़ने के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण कोटा मंडल होकर जाने वाली चार जोड़ी गाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

परिवर्तित मार्ग से जाने वाली गाड़ियाँ इस प्रकार है:-

1. गाड़ी संख्या 15635/15636 ओखा-गुवाहाटी-ओखा द्वारिका एक्सप्रेस, ओखा से दिनांक 15.12.2023, 22.12.2023, 29.12.2023, 05.01.2024, 12.01.2024 को एवं गुवाहाटी से दिनांक 18.12.2023, 25.12.2023, 01.01.2024, 08.01.2024 को प्रस्थान कर इस मार्ग पर अपने पूर्व मार्ग के बजाय कानपुर सेन्ट्रल-प्रयागराज-मिर्जापुर-पं. दीन दयाल उपाध्याय होकर जायेगी।

2. गाड़ी संख्या 15667/15668 गांधीधाम-कामख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस, गांधीधाम से दिनांक 16.12.2023, 23.12.2023, 30.12.2023, 06.01.2024, 13.01.2024 को एवं कामख्या से दिनांक 20.12.2023, 27.12.2023, 03.01.2024, 10.01.2024 को प्रस्थान कर इस मार्ग पर अपने पूर्व मार्ग के बजाय कानपुर सेन्ट्रल-प्रयागराज-मिर्जापुर-पं. दीन दयाल उपाध्याय होकर जायेगी।

3. गाड़ी संख्या 13237/13238 पटना-कोटा-पटना एक्सप्रेस, पटना से दिनांक 16.12.2023, 17.12.2023, 19.12.2023, 23.12.2023, 24.12.2023, 26.12.2023, 30.12.2023, 31.12.2023, 02.01.2024, 06.01.2024, 07.01.2024, 09.01.2024, 13.01.2024, 14.01.2024 को एवं कोटा से दिनांक 17.12.2023, 21.12.2023, 22.12.2023, 24.12.2023, 28.12.2023, 29.12.2023, 31.12.2023, 04.01.2024, 05.01.2024, 07.01.2024, 11.01.2024, 12.01.2024, 14.01.2024 को प्रस्थान कर इस मार्ग पर अपने पूर्व मार्ग के बजाय कानपुर सेन्ट्रल-प्रयागराज-मिर्जापुर-पं. दीन दयाल उपाध्याय होकर जायेगी।

4. गाड़ी संख्या 19409/19410 अहमदाबाद-गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस अहमदाबाद से दिनांक 14.12.2023, 16.12.2023, 21.12.2023, 23.12.2023, 28.12.2023, 30.12.2023, 04.01.2024, 06.01.2024, 11.01.2024, 13.01.2024 एवं गोरखपुर से दिनांक 16.12.2023, 18.12.2023, 23.12.2023, 25.12.2023, 30.12.2023, 01.01.2024, 06.01.2024, 08.01.2024, 13.01.2024, 15.01.2024 को प्रस्थान कर इस मार्ग पर अपने पूर्व मार्ग के बजाय कानपुर सेन्ट्रल-प्रयागराज-बनारस- वाराणसी सिटी-भटनी-गोरखपुर होकर जायेगी।

इस संबंध में यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशनों, NTES, रेल मदद 139 एवं ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करे।

Source- WCR