जलंधर कैंट–वाराणसी और बठिंडा-बनारस के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ियाँ (04 फेरे)

सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियो की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़भाड़ की निकासी हेतु रेलवे ने जलंधर कैंट–वाराणसी और बठिंडा-बनारस के बीच अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ियाँ निम्नानुसार चलाने का निर्णय लिया है:-

  • 04664/04663 जलंधर कैंट–वाराणसी -जलंधर कैंट अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी (02 फेरे)

04664 जलंधर कैंट–वाराणसी अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 21.02.2024 को जलंधर कैंट से दोपहर 03.10 बजे प्रस्थान कर यात्रा के अगले दिन दोपहर 01.30 बजे वाराणसी पहुँचेगी | वापसी दिशा में 04663 वाराणसी-जलंधर कैंट अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 25.02.2024 को वाराणसी से साँय 06.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 03.35 बजे जलंधर कैंट पहुँचेगी |

सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे लुधियाना, अम्बाला कैंट जं., सहारनपुर , मुरादाबाद तथा लखनऊ स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी |

  • 04530/04529 बठिंडा-बनारस-बठिंडा अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी (02 फेरे)

04530 बठिंडा-बनारस अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 22.02.2024 को बठिंडा से रात्रि 09.05 बजे प्रस्थान कर यात्रा के अगले दिन साँय 05.00 बजे बनारस पहुँचेगी | वापसी दिशा में 04529 बनारस-बठिंडा अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 26.02.2024 को बनारस से रात्रि 09.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन साँय 06.10 बजे बठिंडा पहुँचेगी |

सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे रामपुराफूल,बरनाला, धुरी, पटियाला, राजपुरा, अम्बाला कैंट, यमुनानगर, सहारनपुर , मुरादाबाद , बरेली, तथा लखनऊ स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी |

Source- NR